जालंधर। पंजाब के अलग-अलग शहरों में 24 अप्रैल को रात 8 बजे मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान ब्लैकआउट भी किया जाएगा। इस खबर के समाने आने के बाद नागरिकों के जेहन में कई सवाल आने लगे, आखिर क्या कारण है जो अब ब्लैक आउट की जरूरत पड़ गई।
इस सारे सवालों पर अब इस पर जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, यह ब्लैकआउट और मॉकड्रिल,जो समय समय पर की जाएगी। पूरे शहर में नहीं होगा ब्लैकआउटडीसी वरजीत वालिया ने कहा कि यह मॉकड्रिल शहर में नहीं बल्कि कुछ चुनिंदा कैंपस में करवाई जाएगी। यह मॉक ड्रिल खालसा कॉलेज में करवाई जाएगी। सिर्फ इसी कैंपस में ही यह मॉकड्रिल करवाई जाएगी। कैंपस के अंदर ही 24 अप्रैल रात 8 बजे ब्लैकआउट किया जाएगा। पूरे शहर और गांव में कोई मॉकड्रिल या फिर ब्लैकआउट नहीं किया जाएगा।

अफसरों का यह भी कहना है कि ब्लैकआउट को लेकर चल रही अफवाहों पर ध्यान मत देना, यह शहर और गांव में नहीं होगा। किसी को घबराने की जररूत नहीं है, यह सिर्फ खुद की तैयारी को लेकर मॉकड्रिल की जा रही है।रेस्क्यू टीमों के साथ की जाएगी मॉकड्रिलजानकारी के अनुसार कैंपस के अंदर पहले रात 8 बजे ब्लैकआउट किया जाएगा। फिर उसके बाद रेस्क्यू और सर्च की मॉकड्रिल की जाएगी। फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और सिविल डिफेंस टीम के साथ यह मॉकड्रिल करवाई जाएगी। सभी टीमों के साथ मिलकर यह मॉकड्रिल की जाएगी।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

