जालंधर। जालंधर से दुखद खबर सामने आई है। यहां के मॉडल टाउन इलाके में रात के समय अचानक एक पटाखों की दुकान में आग लग गई। यह आग चीमा चौक के स्टॉल में लगी थी जिसे देखते ही देखते भयानक विकरालरूप ले लिया। लोग आग को देख कर तीतरबितर होने लगे वही कुछ से स्थिति संभालने की कोशिश को। स्टाल पूरे पटाखे से भरा हुआ था, ऐसी स्थिति में आग का तांडव बेहद खतरनाक था।

जानकारी मिली है कि स्टॉल से धुआं उठाता नजर आया जिसके बाद आग देखते ही देखते बढ़ने लगी। स्टाल से उठता धुआं और आग की लपटें दूर तक नजर आने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देरी किए दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं, लेकिन तक तक मामला बिगड़ चुका था और आग बढ़ चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। फायर अधिकारी वनीश सोधी के अनुसार, आग बुझने के बाद टीम ने मौके का मुआयना किया, लेकिन स्टॉल संचालक वहां नहीं मिला। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है और जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।