जालंधर के नकोदर के गांव चक्क वेंडल में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। करीब 6:30 बजे दो स्कूल बसों के बीच आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक स्कूल बस सड़क किनारे पलट गई और उसे भारी नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि उस समय दोनों बसें बच्चों को लेने के लिए अपने-अपने रूट पर जा रही थीं, इसलिए उनमें कोई छात्र सवार नहीं था। अगर स्कूल बस में बच्चे होते तो बड़ा नुकसान हो जाता।
जानकारी के अनुसार, कैंब्रिज स्कूल की बस टी-पॉइंट पार करने के बाद सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रही मानव सहयोग स्कूल की बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के प्रभाव से कैंब्रिज स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस को काफी नुकसान पहुंचा। खिड़कियों के काँच टूट गए हैं, वही गाड़ी की बॉडी भी डेमेज हुई है।
ग्रामीणों ने की मदद
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद किया और रेस्क्यू शुरू करते हुए बस में मौजूद ड्राइवर और क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर के प्रभारी पलविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
- कार्तिक मास में पड़ने वाले इन 3 व्रतों को करने से मिलती है पापों से मुक्ति
- MCD स्कूलों में बढ़ेंगी सुविधाएं, 50 हजार नए बच्चों को जोड़ने का लक्ष्य; 2,800 पदों पर भर्ती की तैयारी
- बिहार MLC काउंटिंग: कहीं धरने पर बैठे प्रत्याशी, तो कहीं हाथी-घोड़े पर पहुंचे समर्थक, जानें किसने मारी बाजी
- कांग्रेस की अंतर्कलह मंच पर उजागर! नेता ने अपने ही विधायक के लिए कहा- तीन जूते मारूंगा, बयान से मचा बवाल
- ‘दिल्ली चलो’ पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का पलटवार, कहा- अराजकता पैदा करने कांग्रेस कर रही है राजनीति…

