जालंधर: जालंधर में दो गुटों के बीच जोरदार झगड़े की खबर आई है, इस झड़प से पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। यह झगड़ा घर निर्माण के दौरान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते इलाके में लैंटर डालने के दौरान मशीन का हिस्सा पड़ोसियों के घर पर गिर गई, अच्छी बात यह रही कि इससे किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मशीन का हिस्सा गिरने को लेकर निर्माणाधीन इमारत के लोगों का पड़ोसियों से विवाद हो गया। इस दौरान जमकर तेजधार हथियार चले। घटना में 2 लोग घायल हो गए।
घायल अस्पताल में भर्ती
आपको बता दें कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता आरती ने कहा कि पड़ोसियों द्वारा अपने घर पर लैंटर डालने का काम किया जा रहा था। इस दौरान अचानक मशीन का हिस्सा उनके घर पर आकर गिर गया। महिला ने कहा कि पहले उन्हें लगा कि मशीन का हिस्सा बाहर गली में गिर गया और घटना से किसी का नुकसान हो गया, लेकिन बाद में उनके पति ने छत पर जाकर देखा तो पता चला कि मशीन का हिस्सा उनके अपने घर पर मशीन गिरा था।
महिला का इस दौरान आरोप है कि पड़ोसियों का छोटा बेटा आया और उनके बेटे से बहसबाजी करने लगा। जिसके बाद पड़ोसियों का सारा परिवार उनके घर में आ गया और विवाद कर लग गया। आरती के अनुसार विवाद के बाद उन्होंने पड़ोसियों को घर से बाहर कर दिया गया। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी अन्य नौजवानों के साथ तेजधार हथियार लेकर दोबारा आ गए और घर के बाहर गेट पर मारते गेट तोड़ दिया। महिला ने बताया कि इस दौरान पड़ोसियों ने उसके पति जतिंदर और भतीजे पर हमला करके घायल कर दिया। पति के सिर पर दातर लगा है और भतीजे के सरिया लगा है।
दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला ने बताया कि सूरज, अभय, नबाब और रवि परिवारिक मैंबरों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। घटना के दौरान 15 से 20 नौजवानों ने हमला कर दिया। आरोप है कि पड़ोसियों द्वारा दोबारा हमला करने की धमकी दी गई। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
- पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या: फांसी लगाने की सूचना पर घर पहुंची थी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- बीजेडी से क्यों दिया था इस्तीफा? आकाश दास नायक ने तोड़ी चुप्पी, बताई पार्टी छोड़ने की असली वजह
- देश का नया ‘पावरहाउस’ बना यूपी! बिजली सप्लाई के मामले में सभी राज्यों को पछाड़ बनाया ऑल-टाइम रिकॉर्ड
- नीतीश-मोदी की मुलाकात पर सांसद मीसा भारती का बड़ा बयान, PK को बताया भाजपा की B टीम
- खूंटी में जंगल किनारे छोड़ी गई पिकअप से मिला करोड़ों के नेटवर्क का सुराग, 80 किलो गांजा बरामद


