जालंधर। जालंधर के परागपुर में बुधवार को आयोजित भाजपा की नशा मुक्त रैली से बड़ी खबर सामने आई है. इस रैली के दौरान दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई. एक को कार्यक्रम के दौरान ही हार्ट अटैक आया, जिसके बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बताया जा रहा है कि दोपहर रैली में पहुंचे एक कार्यकर्ता की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह गेट पर चेकिंग के दौरान जमीन पर गिर गया. हालत को देखते हुए रैली पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे संभाला और एंबुलेंस के जरिए निजी अस्पताल पहुंचाया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक उसे हार्ट अटैक आया था.
चेकिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत
बताया जा रहा है कि रैली स्थल पर प्रवेश के लिए पुलिस की ओर से गेट पर चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति अचानक गिर पड़ा. मौके पर मौजूद पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे पानी पिलाया और CPR देने की कोशिश की. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में तैनात मेडिकल टीम को भी इसकी जानकारी दी गई. मेडिकल स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर शुरुआती इलाज किया लेकिन हालात को देखते हुए कार्यकर्ता को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया हालांकि, इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी.
दूसरे कार्यकर्ता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं
जालंधर देहात पुलिस के अनुसार रैली के दौरान दूसरे कार्यकर्ता की भी मौत हुई है. हालांकि, उसकी मौत किस वजह से हुई, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.दोनों मृतकों की पहचान अर्शदीप सिंह और विनोद कुमार के रूप में हुई है. दोनों किस स्थान के रहने वाले थे, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
- पहला यूथ बजट, नई डिजिटल व्यवस्था…Gen Z के लिए सरकार का क्या है प्लान?
- गन्ने की खेती की आड़ में उगाया 1 करोड़ से अधिक का गांजा, 240 पौधे सहित आरोपी गिरफ्तार
- IND vs WI 2nd ODI: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 12 हजार वनडे रन पूरे करने वाले बने तीसरे भारतीय
- पितृ पक्ष : अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए परिजनों के लिए क्यों खास है चतुर्दशी श्राद्ध …
- CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, डाकघर में 11 लाख से अधिक की धोखाधड़ी मामले में राम प्रकाश शर्मा दोषी करार


