जालंधर। जालंधर के आदमपुर हवाई अड्डे पर पैसेंजर का गुस्सा उस वक्त फुट गया जब उन्हें पता चला कि उनकी फ्लाइट कैंसल हो गई है। इस खबर के सामने आने के बाद एयरपोर्ट में जमकर हंगामा हुआ। आदमपुर से नांदेड़ साहिब जाने वाली फ्लाइट अचानक कैंसल कर दी गई, जिससे पैसेंजर को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यात्रियों का कहना है कि चेक-इन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आखिरी समय में स्टार एयरलाइन ने फ्लाइट कैंसिल कर दी। साथ ही कैंसिल किए जाने का कोई ठोस कारण नहीं बता पाए। कई घटों बैठे रहे लोग आपको बता दें कि कई ऐसे पैसेंजर थे जिन्हें समय पर पहुंचना था लेकिन फ्लाइट अचानक कैंसल होने के कारण वह दूसरा कोई व्यवस्था नहीं कर पाए। इस कारण लोग घंटों तक एयरपोर्ट पर भटकते रहे।

यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाया है। लोगो ने यह भी कहा कि एयरपोर्ट पर कोई भी पंजाबी भाषा बोलने वाला स्टाफ मौजूद नहीं था, जिससे उन्हें अपनी समस्या समझाने में काफी दिक्कत हुई।
फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिलने के बाद पैसेंजर में बहुत नाराजगी थी। कई लोग वैकल्पिक व्यवस्था की मांग करते नजर आए।
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
- हरियाणा में डेंगू के 903 मामले, इन 6 जिलों में सबसे ज्यादा मरीज
- दिनदहाड़े खौफनाक वारदात: रजिस्ट्री के पैसे लेकर घर लौट रहा था शख्स, रास्ते में हुई मारपीट और 14 लाख की लूट
- TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा मोड़! ब्रेन हेमरेज से मुख्य आरोपी मोहीन जायसवाल की मौत, दो अब भी फरार
- ‘भावनाओं की जगह नहीं’, बांग्लादेश के कानून मंत्री ने कहा- शेख हसीना एक “कंविकटेड क्रिमिनल” हैं
