जालंधर। जालंधर के राओवाली गांव के पास स्थित यूनिक फिलिंग स्टेशन पर एक मामूली झड़प ने हिंसक रूप ले लिया। पेट्रोल लेने आई एक थार सवार महिला और उसके साथियों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर हमला कर दिया।
इस हमले में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी मिली है कि मंगलवार को एक महिला अपनी महिंद्रा थार गाड़ी में डीजल डलवाने आई थी। पंप पर तैनात कर्मचारी जतिन से गलती हो गई और उसने डीजल की जगह गाड़ी में पेट्रोल डाल दिया।
इस गलती का पता चलते ही महिला अत्यधिक क्रोधित हो गई और उसने तुरंत अपने रिश्तेदारों को फोन करके मौके पर बुला लिया। इस पूरे मामले में पंप मालिक का कहना है कि उन्होंने महिला को कहा कि वह गाड़ी को मैकेनिक से बिल्कुल ठीक करवा दिया जाएगा और वे खुद मैकेनिक को लेने के लिए निकल गए थे लेकिन उसके पहले ही महिला के रिश्तेदारों ने पंप पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

उन्होंने कर्मचारी जतिन को घेर लिया और उसे लात-घूंसों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। हमलावर जाते समय जतिन का मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए। इस सारे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।
- चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर भेजे गए जेल
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर
- दतिया कलेक्टर ने परिवार संग आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे कपड़े, मिठाई और पटाखे
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
