जालंधर। जालंधर में भीषण गर्मी के बीच पेट्रोल पंप की छत पर पाइपों में लगी आग, लगातार तीसरी घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
जालंधर के गुरु अर्जन देव नगर, बस्ती इलाके में स्थित मिठू एचपी पेट्रोल पंप की छत पर पाइपों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। किसी को समझ नहीं आया कि आखिर यह आग लगी कैसे। घटना के दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारियों में अफरा-तफरी फैल गई। हालांकि, समय रहते एक व्यक्ति ने फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय खालसा जिला INTK प्रधान लक्की के अनुसार, यह इस पेट्रोल पंप पर आग लगने की तीसरी घटना है। इससे पहले भी दो बार आग लग चुकी है, जिनमें एक बार बाइक भी जल गई थी।
स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप
इस बारे में स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल पंप प्रबंधन द्वारा सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे इलाके में डर का माहौल है। घनी आबादी के बीच स्थित इस पेट्रोल पंप को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए इसकी अनुमति रद्द कर इसे किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए इतना ही नहीं लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र सौंपकर अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
- छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
- ‘कोई भी बख्शा नहीं जाएगा’, जमुई कांड पर ADG ने बताया पुलिस का पूरा एक्शन
- नशे के नेटवर्क पर धामी सरकार का शिकंजा, अब स्कूल-कॉलेजों में चलेगा जागरूकता अभियान
- ओडिशा से दुर्ग जा रही थी गांजे की खेप, पुलिस ने बीच रास्ते तस्कर को रंगे हाथ दबोचा, कार समेत 13 लाख का माल जब्त
- भाजपा के 14 समर्थित पार्षद, फिर भी प्रत्याशी को 0 वोट! मूण्डवा में एक वोट से RLP की जीत



