जालंधर। जालंधर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। वहां कुक्की ढाब रोड पर बैंक एन्क्लेव फेज-2 में मौजूद पंजाब नेशनल बैंक में हुई लूट को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पूर्व डीएसपी का बेटा है। आरोपी नशे का आदी है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने इस लूट की घटना को अंजाम दिया।
CCTV से मिला अहम सुराग
पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी जानबूझकर एक्टिवा पर खांबड़ा की ओर गए और वहां कपड़े बदलकर दूसरे रास्ते से वापस लौटे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंच पाई है।

आरोपी की पहचान और बरामदगी
जानकारी सामने आई है कि आरोपी की पहचान सिमरजीत सिंह उर्फ अमरिक सिंह निवासी ग्रीन मॉडल टाउन, जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक रिवॉल्वर, तीन कारतूस और कुछ नकदी बरामद की है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं, जिनमें एक एनडीपीएस एक्ट से जुड़ा मामला भी शामिल है।
दूसरे आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-7 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और उससे पूछताछ कर बाकी रकम की बरामदगी भी की जाएगी।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

