जालंधर. जालंधर में एक बार फिर से पुलिस ने दो संदिग्ध अपराधियों को घेरा और पकड़ा है. अपराधियों के पास से हथियार बरामद हुए है. दोनों पहले से कई अपराधों को अंजाम दे चुके हैं.
गिरफ्तार आरोपी हरप्रीत लाल उर्फ हैप्पी और साजन गिल उर्फ गब्बर के रूप में पहचान की गई है. ऐसा अनुमान है कि दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे.
जानकारी सामने आई है कि दोनों के पास से एक-एक .32 बोर पिस्टल, मैगजीन सहित एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन 1 में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.गिरफ्तार आरोपी हरप्रीत लाल उर्फ हैप्पी के खिलाफ पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश, चोरी और अन्य धाराएं शामिल हैं.
इन शहरों में दर्ज है मामले
आरोपी के खिलाफ कपूरथला, जालंधर और मोहाली में कई केस दर्ज हैं। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस अधिकारी यह पता लगाने में जुटे है कि अपराधियों ने और किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है. अनुमान है कि इनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है यह भी खुलासा हो सकता है. पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी घटना को टाल दिया गया है.

पूछताछ में बड़े खुलासे
साजन गिल उर्फ गब्बर ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह जोगा फोलड़ीवाल के कहने पर फगवाड़ा में 12 जनवरी 2026 को एक दुकान पर फायरिंग कर चुका है. उसने बताया कि जोगा के निर्देश पर हथियारों और ड्रग्स की सप्लाई तथा भगोड़े अपराधियों की देखभाल का काम करता था, जिसके बदले उसे पैसे भेजे जाते थे. वहीं, हरप्रीत लाल उर्फ हैप्पी ने भी स्वीकार किया कि जोगा (विदेश में बैठा आरोपी) के कहने पर वह हथियार और नशे की सप्लाई से जुड़ा काम करता था.
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
