जालंधर। जालंधर पुलिस कमिश्नरेट को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम द्वारा बड़े आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है, जिसमें चार आरोपियों कई हथियारों के साथ पकड़ा गया है। इस दौरान अपराधियों के पास से 8 आधुनिक पिस्तौल बरादम की है जिनमें 1 PX5 पिस्टल, 1 जिगाना पिस्टल, 3 पिस्टल (.30 बोर), और 3 पिस्टल (.32 बोर) के साथ 45 जिंदा कारतूस जप्त किया गया है। खबर है कि यह गिरोह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों के संबंध विदेश आधारित हैंडलर से है। इसके अलावा ये सभी आरोपी 2 हत्या के मामलों में गिरफ्तारी से बच रहे थे। आरोपियों के लिंक का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच जारी है। इसकी जानकारी पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने दी है।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस एक सुरक्षित पंजाब को यकीनी बनाने के लिए संगठित अपराध, गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी और देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ अपनी ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति के प्रति पूरी तरह वचनबद्ध है। पूछताछ में इन अपराधियों से और भी कई जानकारी सामने आने की संभावना है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

