जालंधर : जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कौशल चौधरी गैंग के शूटर का एनकाउंटर किया है। इस एनकाउंटर में वह पुलिस की गोली लगने से जख्मी हो गया है। आरोपी की पहचान आकाश के रूप में हुई है। वह कई आपराधिक घटनाओं में शामिल था। इतना ही नहीं कई वारदातों को करने की प्लानिंग भी कर रहा था।

मर्डर केस में था वांटेड
शुरूआती जानकारी के मुताबिक शूटर आकाश मोहाली के जिम मालिक के मर्डर केस में वांटेड था। जैसे ही पुलिस को आरोपी की सूचना मिली तो उन्होंने उसे घेरने की कोशिश की।
फोलड़ीवाल इलाके में पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली में वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जाएगी।
- 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मामा ने घर पर अकेला पाकर की दरिंदगी, 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
- चेहरा छिपाती घूम रही हूं….पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की बोली- जिंदगी नर्क बनी, आप कायर हो… AAP ने शेयर किया वीडियो
- मां-बेटा-बेटी वाली परिवारवादी पार्टी कांग्रेस… राहुल गांधी पर केशव मौर्य ने साधा निशाना, मल्लिकार्जुन खरगे को बनावटी अध्यक्ष बताते हुए कही बड़ी बात
- राहुल गांधी आएंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर, दीपक बैज बोले- आदिवासियों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन
- लखनऊ में सनसनीखेज हत्याकांड: युवक की बेरहमी से हत्या कर नहर में फेंकी लाश, हिरासत में ड्राइवर समेत 2 संदिग्ध


