जालंधर. जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिसमें एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह को पकड़ने में पुलिस ने सफल प्रयास किया है। यह गिरोह काफी लंबे समय से हथियारों की तस्करी में लिप्त था और कई हथियारों की सप्लाई करता था।
इस अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह के पकड़ने से और कई नेटवर्क का पर्दाफाश होने की संभावना है। इस दौरान इसके सरगना को गिरफ्तार किया है और 5 देसी पिस्तौल बरामद की हैं। बताया जा रहा है की यह गिरोह को चलाने वाला मास्टरमाइंड है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ जियोना निवासी गांव मंडयाला, थाना लोहियां, जिला जालंधर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को पुआरा पुली क्षेत्र में गश्त के दौरान स्थानीय मुखबिर से सूचना मिली कि सुनील कुमार अवैध हथियारों के साथ अड्डा निझारन में मौजूद है। पुलिस ने छपा मारा जहां मौके पर ही सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान सुनील कुमार के पास से एक .32 बोर की पिस्तौल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जबकि उसके किट बैग से 3 अतिरिक्त पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस मिले। कुल मिलाकर पुलिस ने 5 पिस्तौल और 8 कारतूस बरामद किए।
- CG Accident News : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का कहर, मासूम समेत तीन की मौत
- बिहार में ताबड़तोड़ एक्शन, इंजीनियर के 5 ठिकानों पर SVU का छापा, मुंबई में खरीदी करोड़ों की जमीन
- मोहब्बत के लिए मौत से खिलवाड़ः प्रेमिका के लिए नदी पर बने रेलवे ब्रिज पर चढ़ा युवक, कूदने की धमकी देकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा, फिर…
- 19 साल की लड़की से डरी मुंबई: Mumbai ATS उसकी यात्राओं का डाटा खंगालने में जुटी, पिता के ‘अतीत कनेक्शन’ ने मुंबई पुलिस को हिला डाला
- छपरा-सिवान NH-531 पर चार ट्रकों की भीषण टक्कर, बालू लदे वाहनों के संचालन पर उठे गंभीर सवाल



