जालंधर. जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिसमें एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह को पकड़ने में पुलिस ने सफल प्रयास किया है। यह गिरोह काफी लंबे समय से हथियारों की तस्करी में लिप्त था और कई हथियारों की सप्लाई करता था।
इस अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह के पकड़ने से और कई नेटवर्क का पर्दाफाश होने की संभावना है। इस दौरान इसके सरगना को गिरफ्तार किया है और 5 देसी पिस्तौल बरामद की हैं। बताया जा रहा है की यह गिरोह को चलाने वाला मास्टरमाइंड है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ जियोना निवासी गांव मंडयाला, थाना लोहियां, जिला जालंधर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को पुआरा पुली क्षेत्र में गश्त के दौरान स्थानीय मुखबिर से सूचना मिली कि सुनील कुमार अवैध हथियारों के साथ अड्डा निझारन में मौजूद है। पुलिस ने छपा मारा जहां मौके पर ही सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान सुनील कुमार के पास से एक .32 बोर की पिस्तौल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जबकि उसके किट बैग से 3 अतिरिक्त पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस मिले। कुल मिलाकर पुलिस ने 5 पिस्तौल और 8 कारतूस बरामद किए।
- 2017 में जली संकल्प की लौ, अब अयोध्या के दीपोत्सव ने दुनिया में बनाई नई पहचान: योगी
- आईफोन की दीवानगी ने पहुंचाया जेल: पहले कराई शराब पार्टी, फिर महंगा आईफोन लेकर हुए फरार, लेकिन अधूरा रह गया सपना
- भीषण आगजनीः झुग्गी बस्ती में देर रात लगी आगः 50 झुग्गियां जलकर खाक, 350 परिवारों में मची भगदड़
- Maiya Samman Yojana: झारखंड की महिलाओं को दिवाली गिफ्ट, 3.94 लाख खातों में पहुंचे 2500 रुपये; जानें किस प्रखंड में कितनी राशि मिली
- iPhone Keyboard की सीक्रेट लिस्ट में एक लाख शब्द! पीएम मोदी और राहुल गांधी का नाम स्वाइप टाइपिंग से बाहर

