जालंधर। पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध और हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भगवानपुरिया गैंग के तीन गिरफ्तार बदमाशों से 6 और पिस्तौल बरामद की हैं। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने मुनकरण सिंह दियोल, सिमरनजीत सिंह और जैवीर सिंह से ये हथियार जब्त किए।
डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि एनकाउंटर के दौरान इनसे पहले 2 पिस्तौल मिली थीं, अब कुल 8 पिस्तौल बरामद हो चुकी है।
मुड़ली जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी जुग्गू भगवानपुरिया के करीबी साथी थे और इन्होंने ये हथियार मध्य प्रदेश से मंगवाए थे। ये पिस्तौल पंजाब में सक्रिय अपराधी गिरोहों को सप्लाई की जा रही थीं।
थाना रामा मंडी में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सप्लाई चेन के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक का पता लगाने में जुटी हैं। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध और अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
- लुधियाना में खुलेआम नशे का तांडव: सड़क पर इंजेक्शन लगाते दिखे युवक, ओवरडोज से हुए बेसुध
- Shibu Soren First Death Anniversary: 4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि, राज्यभर में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम
- इंस्टाग्राम, फेसबुक और Meta इंडिया हेड के खिलाफ FIR दर्ज, CJP प्रोटेस्ट के दौरान पीएम मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर पुलिस का बड़ा एक्शन
- धार भोजशाला मामला: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वैकल्पिक स्थान पर नमाज की व्यवस्था, स्थानीय रहवासियों का विरोध
- घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, बढ़ता है वास्तु दोष और रुक जाती है घर की तरक्की …


