जालंधर . जालंधर में बड़ी सफलता पुलिस को मिली है। इसके अंतर्गत एक गैंगस्टर ढेर हो गया है। यह एनकाउंटर की बड़ी कार्रवाई है, जिसके चर्चे चारों तरफ हैं। यहां गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के साथी गैंगस्टर कन्नू गुज्जर के साथ पुलिस सीआईए टीम की मुठभेड़ हुई।
इस दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई। लगातार फायरिंग होने के कारण कन्नू को कई गोलियां लगी और वह जमीन पर गिर गया। इस दौरान ही पुलिस ने उसे कब्जे में लेते हुए इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान यह बात सामने आई की कन्नू का काफी खून बह गया है।

आपको बतादे की गैंगस्टर की काफी लंबे समय से पूछताछ की जा रही थी और उसे पकड़ने की कोशिश भी पुलिस कर रही थी। इस दौरान ही उसे दबोचा गया और उसे हथियार छुपाने के सभी जगह की जानकारी लेने लगी। जब उसे पड़कर उस इलाके में लेकर गया गया तब कन्नू ने अपने हथियार उठा लिया और वह अचानक पुलिस की हिरासत से भाग पड़ा और अपने हथियार लेकर पुलिस सीआईए टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से भी ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं गईं।
- अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला: आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं बहाल, एक महीने के लिए बढ़ाई गईं सेवा
- मोतिहारी में शिक्षा का महाकुंभ, MGCU के तीसरे दीक्षांत समारोह में जुटे दिग्गज, उपराष्ट्रपति ने 23 मेधावियों को दिया गोल्ड मेडल, राज्यपाल और डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद
- प्रेस वार्ता: शासकीय जमीन की फर्जी खरीद-फरोख्त में ‘नेताजी’ शामिल, कार्रवाई नहीं करने पर भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
- सीएम धामी ने किया युवा कांस्टेबल का उत्साहवर्धन, राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने पर दिया जोर
- जब भाजपाई ड्रोन नहीं उड़ा पा रहे तो… 10 फीट का ड्रोन गिरने से अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, रख दी ये बड़ी मांग…
