जालंधर: अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पंजाब पुलिस लगातार छापेमार कार्यवाही कर रही है. इसी कड़ी में जालंधर पुलिस और एक्साइज विभाग ने जिले के अलग-अलग इलाको में दबिश दी, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है. कार्यवाही के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया है.
जालंधर वेस्ट के थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 5 पेटी अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और शराब के स्रोत तथा इसकी सप्लाई को लेकर जानकारी लेने की कोशिश में लगी हुई है. इसी तरह भोगपुर पुलिस ने बिल्ला नामक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चंडीगढ़ मार्का शराब जप्त की है. पुलिस इन दोनो आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
अनुमान है कि यह दोनों किसी गिरोह से भी जुड़े हो सकते हैं.यह शराबों की सप्लाई कहां कहां करते थे इसकी भी तहकीकात की जा रही है.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

