जालंधर। जालंधर में बीती रात से हुई मुसलाधार बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। इस बीच अब शहर में भरने वाले सोढल मेला को लेकर लोग चिन्तित है। यह जालंधर शहर में लगने वाला एक महत्वपूर्ण वार्षिक मेला है।
इस बार ये मेला 6 सितंबर को हैं लेकिन उससे पहले ही जालंधर वासियों के लिए बारिश के पानी ने परेशानियां खड़ी कर दी हैं। जैसे के आप जानते ही है पंजाब भर में भारी बारिश और बाढ़ का कहर है। वहीं जालंधर में कल रात से हो रही जोरदार बारिश से कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। इसमें वह इलाके भी हैं। जहां जो मेला लगने वाले इलाको से जुड़े है। पानी भरने के कारण लोगों को यह चिंता हो गई है मेला कैसे लगेगा।

आपको बता दें कि मेला की तैयारी करीब एक हफ्ते पहले से होने लगती है लेकिन ऐसा बारिश के कारण कोई भी इसे लेकर तैयारी नहीं कर पा रहा है। वहीं मेला लगने के बाद अगर बारिश होती है तो इससे भी भारी नुकसान हो सकता है।
- IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, इफ्फत आरा और राजेंद्र कटारा को मिली नई जिम्मेदारी…
- युवा संवाद कार्यक्रम: सीएम साय बोले- सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है सेवा संकल्प यात्रा
- मां बगलामुखी के दरबार में भक्त ने तोड़ा दम, दर्शन के लिए आए महाराष्ट्र के श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत
- यूपी के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर: अक्टूबर के बिल में 5.24% की छूट, जानिए वजह
- राजधानी में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI का छापा, 50 बोरों से ज्यादा सितार जब्त, गुटखा किंग तक जुड़े रहे तार


