जालंधर : करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में पड़ते गांव बुलंदपुर मे हड़कंप मच गया। रिहायशी इलाके में लोगों ने इलाके में एक सांभर को छलांगें लगाते देखा। देखते ही देखते सांभर एक घर में घुस गया। सांभर अंदर घुसा तो घर में रहने वाले बाहर आ गए और शोर मचाने लगे।
देखते ही देखते लोगों में दहशत फैलने लगी। स्थानीय लोगों ने विभाग को सूचना दी। मौके पर टीम पहुंची तथा रैस्क्यू आप्रेशन शुरू किया। सांभर एक कमरे में घुसा था जिस कारण वन विभाग के कर्मियों ने दरवाजे पर जाल लगा दिया तथा जैसे ही सांभर बाहर की तरफ भागने लगा तो वह जाल में फंस गया।

हालांकि सांभर पहले ही घायल था। कर्मियों ने उसको गाड़ी में डाला तथा ले गए। आसपास के लोगों में फिर भी इस घटना के बाद डर बैठ गया है।
- मुजफ्फरपुर: मोतीझील में कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
- CM सम्राट चौधरी ने दलित बस्ती में मनाई दिवाली, लोगों को उपहार देकर बांटी खुशियां
- भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 17 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर
- चर्च में बवाल: महिलाओं से हुज्जतबाजी के बाद युवक की पिटाई, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
- बिहार में दो भाइयों का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल
