जालंधर. पंजाब में आज यानी 30 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी की ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ का समापन जालंधर में होगा। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जालंधर-लुधियाना हाईवे से सटे परागपुर में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे, लेकिन इस से कुछ घंटे पहले सुरक्षा को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। बुधवार सुबह जालंधर के कुछ स्कूलों और मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना है। धमकी भरा मेल जालंधर स्थित कैंब्रिज स्कूल के आधिकारिक ईमेल पते पर पहुंचने की बात सामने आई है।
12:11 बजे देवी तालाब मंदिर को लेकर भी धमकी
इसी ईमेल में जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर को लेकर भी धमकी दिए जाने की बात सामने आई है, इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. लोगो में भय का माहौल देखा जा रहा है वहीं दूरी ओर आज ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का देवी तालाब मंदिर जाने का कार्यक्रम है। अमित शाह मंदिर में माथा टेकने के बाद परागपुर में आयोजित BJP की बड़ी रैली को संबोधित करने वाले हैं। इस बीच धमकी मिलने के कारण के बाद पुलिस मंदिर के आसपास भी जांच कर रही है.
स्कूल को भी मिली धमकी
आपको बता दें कि मंदिर के साथ स्कूल को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद तुरंत इसकी जानकारी जालंधर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच शुरू की गई है। मेल में कथित तौर पर लिखा गया है कि बच्चों को बचा लें वरना 11:11 बजे स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी है. धमकी की जानकारी सामने आने के बाद मामले की जांच कर रही है।
- सूरजपुर दोहरा हत्याकांड : जेल में आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश!
- सरकारी शराब दुकानों के बाहर ‘जंगलराज’! कहीं युवक की पिटाई, कहीं चोरी के शक में मारपीट, आखिर कहां है विभाग
- उज्जैन में अवैध अतिक्रमण पर फिर चला बुलडोजर: बिना परमिशन बन रहा होटल, निगम ने किया ध्वस्त
- बाबा का झाड़-फूंक पड़ा भारी! चलते-चलते अचानक गिरी महिला, तड़प-तड़प कर तोड़ दिया दम
- श्याम रजक बोले- जैसे शिशुपाल का वध हुआ, वैसे ही अनुशासनहीनता पर चला पार्टी का सुदर्शन चक्र

