जालंधर। पंजाब के जालंधर जिले में एक खौफनाक हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है। पिछले 5 महीनों से लापता एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को घर के भीतर ही दफन कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान गांव गांधरा निवासी गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी गुरदेव सिंह ने जो खुलासे किए, उसने सभी को हैरान कर दिया। आरोपी ने बताया कि उसने 13 नवंबर, 2025 को ही अमरजीत सिंह (अजमेर सिंह) की हत्या कर दी थी।
साक्ष्य मिटाने और शव को ठिकाने लगाने के इरादे से उसने अपने घर के बाथरूम के पास करीब 5 से 6 फीट गहरा गड्ढा खोदा और शव को बोरे में डालकर वहां दबा दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक के भतीजे अमनप्रीत सिंह ने 1 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उसके चाचा अजमेर सिंह (45 वर्ष), निवासी अकलपुर मलसियां, नवंबर 2025 से घर नहीं लौटे हैं।

मृतक पिछले 20 वर्षों से आरोपी गुरदेव सिंह के साथ काम कर रहा था। इसी आधार पर पुलिस ने 1 अप्रैल, 2026 को थाना सदर नकोदर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सख्ती से पूछताछ करने पर गुरदेव सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर कल, यानी 2 अप्रैल को पुलिस टीम गांव गांधरा स्थित उसके घर पहुंची। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बाथरूम के पास खुदाई करवाई गई, जहां से अमरजीत सिंह का शव बरामद किया गया।
- एलपीजी संकट के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों को मिलेगी राहत, बस दिखाना होगा ID प्रूफ
- केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, बीच सड़क पर घेरी गाड़ी, गनमैन को भी पीटा, तीन हिरासत में
- रोहतास में गैस सिलेंडर के लिए मची अफरा-तफरी, प्रशासन ने कहा- एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं, घर बैठे मिलेगी डिलीवरी
- बिहार भाजपा का मिशन जनसंपर्क, स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को मिला घर-घर जाने का लक्ष्य
- जालंधर: 5 महीने से लापता व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी के घर में 6 फीट गहरे गड्ढे से मिला शव
