जालंधर। पंजाब के जालंधर जिले में एक खौफनाक हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है। पिछले 5 महीनों से लापता एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को घर के भीतर ही दफन कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान गांव गांधरा निवासी गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी गुरदेव सिंह ने जो खुलासे किए, उसने सभी को हैरान कर दिया। आरोपी ने बताया कि उसने 13 नवंबर, 2025 को ही अमरजीत सिंह (अजमेर सिंह) की हत्या कर दी थी।
साक्ष्य मिटाने और शव को ठिकाने लगाने के इरादे से उसने अपने घर के बाथरूम के पास करीब 5 से 6 फीट गहरा गड्ढा खोदा और शव को बोरे में डालकर वहां दबा दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक के भतीजे अमनप्रीत सिंह ने 1 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उसके चाचा अजमेर सिंह (45 वर्ष), निवासी अकलपुर मलसियां, नवंबर 2025 से घर नहीं लौटे हैं।

मृतक पिछले 20 वर्षों से आरोपी गुरदेव सिंह के साथ काम कर रहा था। इसी आधार पर पुलिस ने 1 अप्रैल, 2026 को थाना सदर नकोदर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सख्ती से पूछताछ करने पर गुरदेव सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर कल, यानी 2 अप्रैल को पुलिस टीम गांव गांधरा स्थित उसके घर पहुंची। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बाथरूम के पास खुदाई करवाई गई, जहां से अमरजीत सिंह का शव बरामद किया गया।
- Haryana Top News : परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट का अहम फैसला, मुख्यमंत्री नायब सैनी का स्वीडन दौरा, फैक्टरी में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत, जमीन विवाद में बेटे की हत्या का आरोप समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- मेरठ में ‘स्पेशल 26’ वाला कांड! फर्जी विजलेंस अफसर बनकर किया किडनैप, मांगी 50 लाख की फिरौती, 5 गिरफ्तार
- अनूपपुर में वाहन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी बाइक, नानी-नाती की मौके पर मौत; पोते ने अस्पताल में तोड़ा दम
- मिंटू हत्याकांड में बड़ा फैसला, उम्रकैद की सजा पाए 3 आरोपित बरी; हाईकोर्ट ने क्या पाया?
- Today’s Top News: दीपावली अवकाश एक दिन बढ़ा, 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से हड़कंप, दर्दनाक हादसे में विधायक के भाई समेत 3 की मौत, गैस एजेंसी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट, प्रसव के बाद नवजात की मौत मामले में डॉक्टर और एएनएम निलंबित… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
