जालंधर। पंजाब में घने कोहरे के कारण जालंधर नेशनल हाईवे पर चचराड़ी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मुर्गियों से लदी एक पिकअप गाड़ी और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दौरान पिकअप सवार 55 वर्षीय परवेश, लुधियाना निवासी, की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी है कि इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार लोग लोहे के मलबे में फंस गए। खबर मिली है कि पिकअप चालक हरप्रीत सिंह ने बताया कि वे पठानकोट से मुर्गियां लादकर लुधियाना की ओर जा रहे थे। गांव चचराड़ी के पास पहुंचते ही अचानक गाड़ी का बेयरिंग जाम हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया। अचानक हुई इस तकनीकी खराबी के कारण चालक को संभलने का मौका नहीं मिल सका।

हादसे की सूचना मिलते ही SSF के इंचार्ज सतनाम सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की और गोराया पुलिस को घटना की जानकारी दी।
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
- हरियाणा में डेंगू के 903 मामले, इन 6 जिलों में सबसे ज्यादा मरीज
- दिनदहाड़े खौफनाक वारदात: रजिस्ट्री के पैसे लेकर घर लौट रहा था शख्स, रास्ते में हुई मारपीट और 14 लाख की लूट
- TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा मोड़! ब्रेन हेमरेज से मुख्य आरोपी मोहीन जायसवाल की मौत, दो अब भी फरार

