जालंधर। जालंधर वेस्ट हलके में शराब का ठेका दोबारा खुलने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोग लगातार विरोध कर रहे है कि शराब दुकान नहीं खोली जानी चाहिए इससे माहौल भी खराब होता है। बताया जा रहा है कि इस ठेके को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है और अब लाइसेंस रिन्यू होने के बाद फिर से ठेका खुलने पर लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।
31 मार्च के बाद बंद होने का था आश्वासन
इलाका निवासियों के अनुसार ठेका कर्मियों ने पहले आश्वासन दिया था कि 31 मार्च को लाइसेंस खत्म होने के बाद ठेका बंद कर दिया जाएगा। लेकिन नए सिरे से लाइसेंस मिलने के बाद ठेका फिर से खोल दिया गया, जिससे लोगों में रोष फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने लिया जायजा
ASI दिलदार सिंह ने बताया कि लोग ठेका बंद करवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन यह मामला एक्साइज विभाग से जुड़ा है। लोग संबंधित विभाग को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करवा सकते हैं, क्योंकि पुलिस सीधे तौर पर ठेका बंद नहीं करवा सका।
वही दूसरी ओर ठेका कर्मचारी मनोज कुमार ने कहा कि ठेका पूरी तरह वैध है और उनके पास लाइसेंस मौजूद है। उन्होंने बताया कि पहले छोटी दुकान में काम चल रहा था, लेकिन अब कम किराये में बड़ी जगह मिलने पर ठेका शिफ्ट किया गया है। इलाके में झगड़े की बात गलत है, क्योंकि पास ही थाना मौजूद है और अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

निवासियों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
स्थानीय निवासी राकेश समेत अन्य लोगों का कहना है कि वे किसी भी हालत में मोहल्ले के अंदर ठेका नहीं खुलने देंगे। उनका आरोप है कि ठेके के पास मंदिर भी स्थित है और इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका भी लंबित है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर ठेका बंद नहीं किया गया, तो वे डीसी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।
- ‘हाथी चले बाजार…’ कमेंट पड़ा भारी! ट्रोलर्स से भिड़े हरभजन, कमेंट्री से हटाने की उठी मांग
- CG Polytechnic Exam : प्री–पॉलिटेक्निक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म
- बड़ी सियासी एंट्री: 1984 दंगा मामलों के वरिष्ठ वकील एच.एस. फुल्का भाजपा में शामिल
- LSG vs DC IPL 2026: लखनऊ के खिलाफ दिल्ली ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें इकाना की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- ‘कान खोलकर सुन लें TMC’, गिरिराज सिंह ने ममता सरकार को दी खुली चुनौती, बोले- आ रही है बीजेपी की सरकार

