जालंधर। जालंधर वेस्ट हलके में शराब का ठेका दोबारा खुलने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोग लगातार विरोध कर रहे है कि शराब दुकान नहीं खोली जानी चाहिए इससे माहौल भी खराब होता है। बताया जा रहा है कि इस ठेके को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है और अब लाइसेंस रिन्यू होने के बाद फिर से ठेका खुलने पर लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।
31 मार्च के बाद बंद होने का था आश्वासन
इलाका निवासियों के अनुसार ठेका कर्मियों ने पहले आश्वासन दिया था कि 31 मार्च को लाइसेंस खत्म होने के बाद ठेका बंद कर दिया जाएगा। लेकिन नए सिरे से लाइसेंस मिलने के बाद ठेका फिर से खोल दिया गया, जिससे लोगों में रोष फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने लिया जायजा
ASI दिलदार सिंह ने बताया कि लोग ठेका बंद करवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन यह मामला एक्साइज विभाग से जुड़ा है। लोग संबंधित विभाग को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करवा सकते हैं, क्योंकि पुलिस सीधे तौर पर ठेका बंद नहीं करवा सका।
वही दूसरी ओर ठेका कर्मचारी मनोज कुमार ने कहा कि ठेका पूरी तरह वैध है और उनके पास लाइसेंस मौजूद है। उन्होंने बताया कि पहले छोटी दुकान में काम चल रहा था, लेकिन अब कम किराये में बड़ी जगह मिलने पर ठेका शिफ्ट किया गया है। इलाके में झगड़े की बात गलत है, क्योंकि पास ही थाना मौजूद है और अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

निवासियों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
स्थानीय निवासी राकेश समेत अन्य लोगों का कहना है कि वे किसी भी हालत में मोहल्ले के अंदर ठेका नहीं खुलने देंगे। उनका आरोप है कि ठेके के पास मंदिर भी स्थित है और इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका भी लंबित है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर ठेका बंद नहीं किया गया, तो वे डीसी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

