जालंधर में एक दर्दनाक हादसे में शिवसेना नेता की 22 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में लगे गीजर से गैस लीक होने के कारण नहाते समय बाथरूम में दम घुटने से युवती की जान चली गई। मृतका की पहचान मुनमुन चितवन (22) के रूप में हुई है, जो शिवसेना के नॉर्थ इंडिया चीफ दीपक कंबोज की बेटी थीं। यह हादसा उस समय हुआ, जब मुनमुन अपने जन्मदिन की तैयारियों के बीच नहाने के लिए बाथरूम गई थीं।
संयोग से उनका जन्मदिन नए साल के दिन ही पड़ता था और घर में जश्न की विशेष तैयारियां चल रही थीं। दीपक कंबोज ने बताया कि परिवार ने जन्मदिन और नए साल के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए थे। रिश्तेदारों और दोस्तों को आमंत्रित किया गया था। लेकिन खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाथरूम में लगे गीजर से गैस का रिसाव हो गया, जिससे बंद बाथरूम में गैस तेजी से भर गई। नहाते समय मुनमुन को सांस लेने में दिक्कत हुई और वह अंदर ही बेहोश हो गईं। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां मुनमुन बेहोशी की हालत में पड़ी मिलीं।

परिजन तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक चिकित्सकीय राय में गैस के कारण दम घुटना ही मौत की वजह मानी जा रही है। हालांकि, मौत के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह भी देखा जा रहा है कि गीजर में तकनीकी खराबी थी या गैस वेंटिलेशन की व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
- मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया पर हाईकोर्ट में लगी याचिका, अदालत ने सरकार से मांगा जवाब
- Agniveer Recruitment: अग्निवीर अभ्यर्थियों को मिलेगा फ्री ट्रेनिंग, 4 मई से क्लासेस होंगे शुरू, ऐसे करें अप्लाई
- डिजिटल अरेस्ट मामले CBI ने पहली बार दर्ज की FIR: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई, सुरक्षा एजेंसी का अधिकारी बताकर महिला से की थी 25.26 लाख की ठगी
- बस इतनी सी बात और… पति ने कर दी पत्नी की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
- MI vs PBKS IPL 2026 : पंजाब की लगातार चौथी जीत, मुंबई को 7 विकेट से हराकर बनी टेबल टॉपर, प्रभसिमरन-अय्यर ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
