जालंधर। जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्पा सेंटर के आड़ में देह व्यापार का व्यवसाय किया जा रहा है. स्पा सेंटर में कई लड़कियों को बुला कर यह गंदा काम करवाया जाता था. जब कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने छोटी बारादरी में स्पा सेंटर में रेड डाली तो यहां बेहद हालात खराब थी. इस देह व्यापार के अड्डे के संचालक सहित तीन अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने मौके से विदेशी लड़कियों सहित अन्य लोगों का काबू किया था.
जानकारी के अनुसार आरोपित की पहचान राजेश कुमार उर्फ साबी, निवासी गांव दयालपुरा, जिला कपूरथला और हाल निवासी संत नगर, लाडोवाली रोड, जालंधर के रूप में हुई है. पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंहने बताया कि थाना डिवीजन नंबर-7 के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजेश कुमार उर्फ साबी, निवासी गांव दयालपुरा, जिला कपूरथला और हाल निवासी संत नगर, लाडोवाली रोड, जालंधर, द्वारा छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित ग्रैंड स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करवाया जा रहा है. यहां लगातार माहौल खराब हो रहा है.

सूचना की जांच के बाद पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज की. जांच के दौरान पुलिस टीम ने ग्रैंड स्पा सेंटर पर रेड की. कार्रवाई के दौरान मौके से तीन व्यक्तियों को काबू कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक, जांच में यह बात सामने आई कि स्पा सेंटर में बाहर से महिलाओं को पैसे का लालच देकर लाया जाता था और उनसे कथित तौर पर देह व्यापार करवाया जाता था.पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही सेंटर का मालिक राजेश कुमार उर्फ साबी मौके से फरार हो गया.
- पानीपत में सुबह 6 बजे इनकम टैक्स की रेड! दवा सप्लाई करने वाली फर्मों पर पहुंचीं टीमें
- वडोदरा में भव्य कलश एवं कला शोभायात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ
- Jamshedpur Bank Robbery: 16 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 23 किलो सोना और 43 लाख की लूट में पांच आरोपियों पर इनाम
- CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध-प्रदर्शन के दौरान वकीलों की हिरासत पर SC नाराज, SCBA की याचिका पर होगी कल सुनवाई
- सर्दियां आने से पहले बालकनी में लगा लें गाजर, पालक समेत ये 5 सब्जियां, घर पर ही मिलेगी ताजी हरी सब्जी
