जालंधर। आज पंजाब के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली है। जालंधर में लगातार दो घंटे से हुई बारिश के कर शहर पानी में डूब चुका है। तो वहीं दूसरी ओर पौंग डैम से पानी छोड़े जाने के कारण पंजाब के 6 जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
आपको बता दें कि लगातार पानी छोड़े जाने के कारण पंजाब के पहले ही कई गांव बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं और पानी छोड़े जाने से कई गांवों पर असर दिखाई दे सकता है। पौंग बांध के अलग भाखड़ा का भी जल स्तर चिंताजनक बताया जा रहा है। वही दूसरी ओर नदियां भी उफान मार रही हैं। ब्यास नदी में भी जल की स्थिति सामान्य से ऊपर बताई जा रही है।
पंजाब में 25 तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक आज पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से बारिश की संभावना है।हालांकि आने वाले दिनों की बात करे तो 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 23 अगस्त को अधिकतर स्थानों पर बारिश की संभावना है। इस दिन मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 25 तक भारी बारिश की संभावना है।
- ChatGPT जैसा होगा रोबोट्स का अंदाज! इंसाओं की तरह करेंगे बात, Spirit AI कर रही बड़ी तैयारी
- Jharkhand News: CM हेमंत सोरेन की आज कोर्ट में पेशी, बड़गाई जमीन मामले में 4 बजे तक होना होगा पेश, आरोप गठन पर होगी कार्रवाई
- Share Market Rally : 7 दिन की बिकवाली के बाद FII बने खरीदार, जानिए तेजी की 5 वजहें
- हूतियों की PAK और तुर्की को खुली चेतावनी, कहा- सऊदी अरब साथ देने पर कड़ा जवाब मिलेगा
- कन्हैया कुमार से राहुल गांधी नाराजः DUSU छात्रसंघ चुनाव में ABVP के हाथों मिली हार से बौखलाए, कन्हैया और NSUI अध्यक्ष पर गिरेगी गाज



