जालंधर के मेहतपुर थाने के SHO और ASI पर गाज गिरी है, जिसके बाद इन पर जबरदस्त कार्यवाही की गई है। बताया जा रहा है कि इन्होंने कई आपत्तिजनक कार्य किए है जिसके बाद यह कार्यवाही हुई है।
खबर के अनुसार एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने थाने के SHO और ASI को सस्पेंड कर दिया है। उन दोनों पर आरोप है कि दोनों ने कुछ युवकों को थाने में बुलाकर उन्हें डराया, धमकाया और उनसे गलत कार्य भी करवाया गया। सोमवार देर रात युवकों के परिजनों ने थाने के बाहर धरना लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में अन्य पुलिस कर्मी भी शामिल है। उनको भी कठित तौर पर सजा मिलनी चाहिए।
डीएसपी ने दिया था आश्वासन
बता दें कि परिजनों में इस मामले के लेकर बहुत रोष था जिसे मौके पर पहुंचे डीएसपी ने जैसे तैसे मामले को संभाला। उन्होंने परिजनों को कारवाई करने का आश्वासन दिया जिसके बाद परिवार वालों ने धरना खत्म किया। जब इसकी जानकारी SSP को मिली तो उन्होंने एक्शन लेते हुए दोनों को सस्पेंड कर दिया। आगे अन्य अधिकारियों के लिप्त होने की खबर सामने आई है, जिसके बाद अब जांच की जा रही है।
- LPG गैस चोरी का खुलासा! सुनसान मैदान में हो रही थी सिलेंडरों की हेराफेरी, एसडीएम और फूड इंस्पेक्टर ने दी दबिश, तो फरार हुए आरोपी
- समुद्र के पानी से लिथियम निष्कर्षण: क्या भारत में इलेक्ट्रिक वाहन हो जाएंगे सस्ते?
- बजाज पल्सर N250SS हुई लॉन्च, ₹1.59 लाख की कीमत में मिले कई धांसू फीचर्स और 4V इंजन
- ऐप और नेटवर्क की तकनीकी खामियों से शिक्षक परेशान, ई-अटेंडेंस नियमों में बदलाव के लिए खोला मोर्चा
- ‘ब्लू ड्रम’ के बाद अब ‘बक्सा कांड’: पति की हत्या के बाद बक्से में भरकर हाईवे पर छोड़ा शव, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

