जालंधर। जालंधर में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बड़ी तैयारी की है। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक अलर्ट, कई मार्गों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। इसके लिए आम जन को परेशानी ना हो जिसके लिए रूट डायवर्ट किया गया है। साथ ही पुलिस ने इस रस्ते से ही जाने की आमजनता से अपील की है। यह कहा गया है कि किसी भी तरह से नियमों का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए।
जालंधर में शुक्रवार को माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के मद्देनज़र पुलिस कमिश्नरेट यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। सुरक्षा कारणों से शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। इसे लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत ट्रैफिक योजना जारी की गई है।
इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
पुलिस द्वारा जारी नक्शे के अनुसार राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान कैंट, लामबड़ा, जंडू सिंघा, भोगपुर, आदमपुर, पठानकोट बाईपास और करतारपुर की ओर जाने वाले मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इन रास्तों पर किसी भी प्रकार के भारी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

इन रास्तों पर यातायात रहेगा सामान्य
नकोदर, जंडियाला, फगवाड़ा, नवाशहर, लुधियाना, अमृतसर, मोगा और लोहीआं साइड की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से संचालित होगा। पुलिस ने वाहन चालकों से आग्रह किया है कि वे तय वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा, आम जनता के लिए रूट डायवर्ट जालंधर। जालंधर में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बड़ी तैयारी की है। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक अलर्ट, कई मार्गों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। इसके लिए आम जन को परेशानी ना हो जिसके लिए रूट डायवर्ट किया गया है। साथ ही पुलिस ने इस रस्ते से ही जाने की आमजनता से अपील की है। यह कहा गया है कि किसी भी तरह से नियमों का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए। जालंधर में शुक्रवार को माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के मद्देनज़र पुलिस कमिश्नरेट यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।
सुरक्षा कारणों से शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। इसे लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत ट्रैफिक योजना जारी की गई है।इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंधपुलिस द्वारा जारी नक्शे के अनुसार राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान कैंट, लामबड़ा, जंडू सिंघा, भोगपुर, आदमपुर, पठानकोट बाईपास और करतारपुर की ओर जाने वाले मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इन रास्तों पर किसी भी प्रकार के भारी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
इन रास्तों पर यातायात रहेगा सामान्य
नकोदर, जंडियाला, फगवाड़ा, नवाशहर, लुधियाना, अमृतसर, मोगा और लोहीआं साइड की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से संचालित होगा। पुलिस ने वाहन चालकों से आग्रह किया है कि वे तय वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर
- दतिया कलेक्टर ने परिवार संग आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे कपड़े, मिठाई और पटाखे
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
