जालंधर। जालंधर में ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद है। अब हर एक गाड़ी पर लोगों की नजर है। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर ई चालान को लेकर लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। लोगों के साथ साथ ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने मुलाजिमों को भी कई टिप्स दिए। अब कुछ दिनों तक लोगों को जागरुक करने के बाद ट्रैफिक पुलिस तीन तरीकों के नियम तोड़ने पर लोगों के सी.सी.टी.वी. कैमरों की मदद से ई चालान करेगी और फिर धीरे-धीरे करके सभी नियम ई चालान के अधीन जाए जाएंगे।
ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक गुरबाज सिंह और ए.सी.पी. ट्रैफिक महेश कुमार ने मंगलवार को फील्ड में उतर कर प्रमुख चौराहों पर जाकर लोगों को जागरूक किया। लोग नहीं करते फॉलो ए.डी.सी.पी. ने कहा कि यह टिप्स तो ड्राइविंग लाइसैंस देते हुई भी दिए जाते हैं लेकिन लोग इन्हें फॉलो नहीं करते। इसके अलावा ए.डी.सी.पी. गुरबाज सिंह ने मुलाजिमों को हिदायतें दी कि वह नाकों पर तैनाती के समय लोगों को जागरूक करते रहे ताकि लोगों को जेब्रा लाइन से पहले वाहन खड़े करने, रेड लाइट जंप न करने और रॉग साइड पर वाहन न चलाने की आदत पड़ जाए। उन्होंने कहा कि अवेयर करने के कुछ दिनों के बाद फिर इन 3 तरह के ई चालान सबसे पहले शुरू होंगे। उसके बाद फिर अन्य नियमों को तोड़ने वालों के भी इसी तरह ई चालान किए जाएंगे।
जल्दी शुरू होगा ई चालान सिस्टम शहर में ई चालान सिस्टम शुरू होगा, जिस तरह लोग चंडीगढ़ जाने से पहले सभी नियमों की पालना करते हैं अब जालंधर में भी उसी तरह की आदत डाल दें ताकि इस सिस्टम भी सही तरीके से शुरू करके ट्रैफिक निमयों की पालना हो सके।

नंबर प्लेट नही हुई तो पुलिस करेगी पीछा
एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने बताया कि शहर भर में 1150 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अगर किसी भी कैमरे में कोई भी वाहन बिना नंबर प्लेट के देखा गया तो तुरंत कंट्रोल रुम से नजदीक तैनात ट्रैफिक पुलिस टीम को सूचित किया जाएगा जिसके बाद पुलिस उक्त वाहन का पीछा करके उसे काबू करके चालान काटेगी।
- राजभर बोले- अखिलेश का घोषणापत्र बेदम, आजम खान से मुलाकात चुनावी जुमला, कन्नौज में भी लगा झटका
- Bastar News Update : बस्तर दशहरा में निभाई गई निशा जात्रा की रस्म… रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से विकास की नई उम्मीदें… सामुदायिक वनभूमि पर कब्जे का आरोप
- छात्रों की एडवांस फीस हड़पने वाले ‘फिटजी’ कोचिंग के डायरेक्टर्स पर शिकंजाः ED ने दाखिल की चार्जशीट, 85 करोड़ से ज्यादा की रकम डायवर्ट करने का पर्दाफाश
- शासन का आदेश या महज कागज का टुकड़ा? दशहरा पर प्रतिबंध के बावजूद NTPC विंध्यनगर क्षेत्र में दौड़ते दिखे कोयला-फ्लाई ऐश के वाहन
- भोजपुर में दो हत्याओं से दहशत, लोहे की रॉड से बुजुर्ग की हत्या, बहन के घर आए युवक को मारी गोली
