जालंधर। पंजाब के जालंधर जिले के लम्मा पिंड चौक के पास नेशनल हाईवे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बस और बजरी से भरे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा बड़ा था लेकिन राहत की बात यह है कि इसमें जान का नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार टक्कर के बाद ट्रक असंतुलित होकर हाईवे के बीचों-बीच पलट गया। गनीमत रही कि उस दौरान कोई दूसरी गाड़ी तेज रफ्तार से नहीं आ रही थी। हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तो मौके पर क्रेन की मदद से पुलिस ने किसी तरह ट्रक को सीधा किया। इसे करने में समय भी लगा और बेहद मशक्कत भी करनी पड़ी। काफी समय तक जाम के कारण लोग परेशान रहे। यातायात बुरी तरह से प्रभावित था, मुश्किल से इसे स्थिति को ठीक किया गया।
- भिवानी में 800 युवा शटलरों का मुकाबला, अंडर-15 में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
- CG में दर्दनाक हादसा : स्कूल से घर लौट रही थी 13 साल की छात्रा, बेलगाम ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर ही मौत
- CGPSC घोटाला: क्या जेल से बाहर आएंगे टामन सोनवानी? हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित
- स्कूल में करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने प्रदर्शन कर की सड़क जाम
- दीपावली की तैयारी के लिए निकले लाल सिंह की मौत, जानें पूरा मामला
