जालंधर। जालंधर के कस्बा आदमपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब वहां बम के धमाके की आवाज आई। थोड़ी देर तो लोगों को समझ नहीं आया कि हुआ क्या है और आवाज किस चीज की है, लेकिन जब घर के लोग बाहर निकले तो उनके पैर के नीचे से जमीन खिसक गई।
बताया जा रहा है की तीन अज्ञात युवकों ने एक घर पर पेट्रोल बम फेंककर हमला किया है। यह घटना गांधी नगर मोहल्ला की है, जो शनिवार और रविवार की रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। घर के मालिक हंसराज की पत्नी परमिंदर कौर ने पुलिस को बताया कि उनके बेटा-बेटी विदेश में रहते हैं, जबकि वे खुद अपने छोटे बेटे सुमित कुमार के साथ इसी घर में रहती हैं। सुबह जब वे उठे तो घटना का पता चला और तुरंत आदमपुर पुलिस को सूचित किया गया।
सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और पेट्रोल से भरी बोतलें घर की ओर फेंककर फरार हो गए। थाना आदमपुर के एस.एच.ओ. हरदेव प्रीत सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज ध्यान से देख जा रहा है, इसके साथ ही अपराधियों की खोज की जाएगी।
- CG News : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, पीड़िता को 4 लाख देने का भी आदेश
- MP-UP को जोड़ेगा नया फोर लेन बायपास: CM डॉ. मोहन ने PM मोदी और केन्द्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार, ट्रैफिक का कम होगा दबाव
- रफ्तार ने रोक दी सांसेंः अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ी कार, 2 की मौके पर मौत, 4 का हाल देख चीख पड़े लोग
- MP में अहमदाबाद के शख्स की मौत, होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, मचा हड़कंप
- Former BJP MLA Death : पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन, CM साय ने जताया शोक

