जालंधर : जालंधर के एक इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ लोगों को खुद के करीब नजर आया. यह मामला जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 से सामने आया है, जहां पैट्रोल पंप के पास एक जंगली सांभर को देखा गया.

रिहायशी इलाके में सांभर को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया. खुद को बचानें के लिए लोग इधर उधर भागते नजर आए. इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आपको बता दें कि मौसम में बदलाव के दौरान जंगली जानवर अक्सर रास्ता भटककर शहरों में पहुंच जाते हैं. यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी जालंधर के अलग-अलग इलाकों में जंगली जानवर देखे जा चुके हैं. ऐसे में रिहायशी इलाकों में इनकी मौजूदगी लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. इसकी जानकारी वन विभाग को दी जा चुकी है.