जालंधर। जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस को आज बड़ी सफलता मिली है। टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिमांशु सूद के रूप में हुई है, जो कपूरथला के फगवाड़ा का रहने वाला है। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार भी मिला है, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। इस बड़ी सफलता की जानकारी खुद डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी साझा की है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 पिस्तौल एक .30 बोर PX3 पिस्तौल 4 जिंदा कारतूस के साथ और एक .32 पिस्तौल 3 जिंदा कारतूस के साथ PS SSOC अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी के अन्य साथियों की पहचान की जांच की जा रही है।
https://x.com/DGPPunjabPolice/status/1942448957747065026?
हाल ही में हिमांशु सूद ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर नमित शर्मा के निर्देश पर हरिद्वार में एक होटल कारोबारी पर गोलियां चलाईं थी। यह भी सामने आया है कि उसे मध्यप्रदेश और कपूरथला में अन्य 2 लक्ष्यों को खत्म करने का काम सौंपा गया।
- अमित जोगी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे विधायक राजेश मूणत, FIR के लिए पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
- कई घंटों तक खंगाले गए 2 फ्लैट, जानिए पंचकूला में ईडी की रेड के दौरान क्या-क्या हुआ ज़ब्त
- घरौंदा सेंटर में 8 बच्चों की मौत और 5 के गायब होने का मामला, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कोर्ट कमिश्नरों से मांगी रिपोर्ट
- जमीन के टुकड़े के लिए खून का प्यासा बना भाई! खेत में घुसकर कांग्रेस नेता को कुल्हाड़ी से काटा
- Dewas TI Murder Case: पुलिस कस्टडी से भाग रहे ड्राइवर का शॉर्ट एनकाउंटर, इधर CM डॉ. मोहन ने पुलिस को दिए फ्री हैंड

