जालंधर के वेस्ट से एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है। यहां बस्ती शेख के उजाला नगर इलाके में एक 21 साल युवक ने खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत को देखते हुए उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक घायल युवक भाजपा पार्षद मनजीत सिंह टीटू का रिश्तेदार है। बताया जा रहा है कि युवक पार्षद के भांजे का बेटा है। घटना की सूचना मिलते ही पार्षद खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
सूत्रों के अनुसार युवक पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा था। कारोबार में लगातार हो रहे नुकसान के कारण वह मानसिक तनाव में था। बुधवार सुबह फोन पर सूचना मिली कि उनके भांजे का बेटा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली चलने की यह घटना आत्महत्या की कोशिश है या इसके पीछे कोई और वजह है। हथियार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।
- छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए जरूरी खबर: खेल पुरस्कारों और मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें आवेदन
- मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, अब सिर्फ 10% ही लिया जाएगा ब्रोकन चावल
- उनको प्रशासन का ‘क, ख, ग’… अमित शाह पर राहुल गांधी के बयान को लेकर केशव मौर्य का हमला, अज्ञानी बताते हुए दिया बड़ा बयान
- प्राचीन हरसिद्धि माता मंदिर में चोरी, बदमाशों ने मातारानी के सिंगार पर साफ किया हाथ, CCTV में कैद हुई वारदात
- CM विष्णुदेव साय तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना, राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना

