अजय सैनी, भिवानी. मानव सेवा और नर सेवा को ही नारायण सेवा मानने के पावन उद्देश्य के साथ स्थानीय कृष्णा कॉलोनी स्थित डॉ. विद्या सागर चैरिटेबल अस्पताल परिसर में हर महीने के आखिरी सोमवार को आयोजित किए जाने वाले नियमित हड्डी जांच शिविरों की कड़ी में इस माह भी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे कुल 78 की गहनता से जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया।
जांच शिविर में कल्याणी अस्पताल गुरुग्राम के विशेषज्ञ डा. विक्रांत खन्ना ने अपनी विशेष सेवाएं दीं। उन्होंने हर एक मरीज की रिपोर्ट का बारीकी से अध्ययन किया और उन्हें उचित परामर्श दिया। शिविर के दौरान आधुनिक मशीनों द्वारा हड्डियों की संपूर्ण जांच (बीएमडी टेस्ट) की गई। इसके साथ ही, अत्याधुनिक फिब्रो स्कैन विधि द्वारा भी मरीजों की विशेष जांचें की गईं, ताकि बीमारी के मूल कारणों का पता लगाकर समय पर उसका सटीक इलाज शुरू किया जा सके।
शिविर के सफल आयोजन के मौके पर जामपुर सेवा समिति के महासचिव विनोद मिर्ग ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे उत्तम धन है। यदि हमारा स्वास्थ्य अच्छा है, तभी हम जीवन का वास्तविक आनंद ले सकते हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति ही समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान दे सकता है और रचनात्मक कार्य कर सकता है।

हड्डियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हड्डियां और जोड़ ही हमारे शरीर का मुख्य आधार हैं। अगर आधार ही कमजोर होगा, तो पूरा शरीर शिथिल हो जाएगा। इसलिए हमें अपने खान-पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि हमारी हड्डियां मजबूत रहें। इस अवसर पर सुरेश कुमार (शीलम), सुनील वधवा, राजकुमार जावा, प्रेम धमीजा, रवि चांदना, महेंद्र हंस सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
- CG News : पूर्व सरपंच के निवास पर पड़ा छापा, वन विभाग ने लाखों के अवैध सागौन की लकड़ियां बरामद
- बहू से दुष्कर्म मामले में ससुर को 14 साल की जेल, 8 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, DNA रिपोर्ट बनी अहम सबूत
- Jharkhand Weather Update: दिन में तेज धूप, सुबह-शाम हल्की ठंडक, 20 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?
- MP Power Crisis: मध्य प्रदेश में बिजली संकट दूर करने के लिए सरकार ने उठाए कड़े कदम, 2 से 3 दिन में सामान्य होगी सप्लाई; जानें क्यों बढ़ी अचानक मांग
- CJP के तिरंगा मार्च में सिर्फ 11 लोगों को अनुमति, दिल्ली पुलिस की अपील- प्रदर्शन में न आएं

