Jammu and Kashmir Juvenile Home Viral Video: जम्मू-कश्मीर में जेल ब्रेक हुआ है। जम्मू के जम्मू के आरएस पुरा (RS Pura) के जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम में दो पाकिस्तानी कैदी (Two Pakistani prisoners) समेत 3 नाबालिग कैदी पुलिस पर हमला कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अलमें में हड़कंप मच गया है। घटना से इलाके में सुरक्षा चिंता बढ़ गई है, स्थानीय प्रशासन ने फरार कैदियों की तलाश के लिए व्यापक जांच और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस ने तलाश के लिए स्पेशल टीमें बनाई हैं।

तीनों कैदियों के भागने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि नाबालिग कैदियों के हाथों में बंदूक है। वो पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं।  पुलिस के अनुसार घटना करीब शाम 5:15 बजे हुई, जब ड्यूटी पर तैनात कर्मियों पर कथित तौर पर हमला कर बंदी परिसर से भाग निकले।

 शाम करीब 5:15 बजे ऑब्जर्वेशन होम के अंदर अचानक अफरा-तफरी मच गई। अंदर बंद 3 नाबालिग कैदियों ने मौके का फायदा उठाते हुए वहां मौजूद दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद तीनों नाबालिग दीवार फांदकर या किसी अन्य तरीके से वहां से भाग निकले। हमले के दौरान ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इतनी सख्ती के बीच तीन नाबालिग कैसे फरार हो गए।

जम्मू पुलिस के अनुसार फरार हुए तीनों नाबालिगों में दो पाकिस्तानी नागरिक हैं। उनकी पहचान पाकिस्तान के पंजाब के एहसान अनवर और मुजफ्फराबाद के मोहम्मद सुना-उल्लाह के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी करनजीत सिंह उर्फ गुग्गा बताया जा रहा है, जो आरएसपुरा के दबलेहर इलाके का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक ये तीनों एक मामले में जुवेनाइल होम में बंद थे।

लगातार हो रही है छापेमारी

फरार बंदियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और सीमावर्ती इलाकों समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं पूर्व डीजीपी S. P. Vaid ने घटना पर चिंता जताते हुए सवाल उठाया कि जिन तीनों कैदियों की बात हो रही है, वे अब नाबालिग नहीं हैं, फिर भी वे बाल सुधार गृह में क्यों थे? अभी तक कैदियों का पता नहीं चला है। कहा जा रहा है कि तीनों कैदी सीमा की ओर से भागे हैं, अब वो सीमा पार कर पाकिस्तान की ओर चले गए या भारतीय सीमा में ही हैं, ये पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m