जामनगर। जामनगर-लालपुर हाईवे पर चेला गांव के पास श्रावण मास के तीसरे सोमवार की रात एक दिल दहलाने वाला ट्रिपल एक्सीडेंट हो गया। तेज रफ्तार किया कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूदकर रॉन्ग साइड में जा घुसी। कार ने सामने से आ रही सीएनजी ऑटो रिक्शा और उसके पीछे चल रही बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा चालक और दो युवकों समेत 3 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
खोडियार कॉलोनी निवासी गुलाबचंद मोखरा (62 वर्ष) परिजनों को सीएनजी रिक्शा में लालपुर स्थित भोलेश्वर महादेव दर्शन के लिए ले गए थे। रात करीब 1:30 बजे दर्शन कर लौटते समय माधव बिहार सोसाइटी की गोलाई के पास यह भीषण दुर्घटना घटी। उधर, लालपुर निवासी नवीन सकुर पठान (19 वर्ष) अपने दोस्त नोमान हारून समा (19 वर्ष) के साथ बाइक से मेला देखने जामनगर आ रहा था। हादसा इतना भयानक था कि रिक्शा और बाइक के परखच्चे उड़ गए।
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर 5 एंबुलेंस पहुंचीं। 108 टीम ने गंभीर रूप से घायल 3 मृतकों और बच्चों सहित लगभग 13 लोगों को अस्पताल पहुंचाया। जीजी अस्पताल में इलाज के दौरान रिक्शा चालक गुलाबचंद मोखरा (62 वर्ष), बाइक सवार नोमान समा (19 वर्ष) और नवीन पठान (19 वर्ष) ने दम तोड़ दिया।
दुर्घटना में एक ही परिवार के अरुणा गुलाबचंद, क्रिश (10 वर्ष), धर्मिष्ठा, अंशी, परम (15 वर्ष), धरम, अंजलि (10 वर्ष), दर्शन (13 वर्ष) समेत 9 लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। मृतक गुलाबचंद के पुत्र किरण की शिकायत पर पीआई वीजे राठौड़ ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



