गुजरात के जामनगर से एक दिल दहला देने वाली और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पटेल कॉलोनी में रहने वाले आंध्र प्रदेश के 26 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर पवन कुमार श्रीहरि गुडुपल्ली ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती पुलिस जांच में जो वजह निकलकर सामने आई है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है—एक कॉल और मौजूदा रिश्ता टूटने का गहरा खौफ।
मूल रूप से विशाखापत्तनम के रहने वाले पवन कुमार जामनगर में अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ रह रहे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन बीते कुछ दिनों से पवन की एक्स-गर्लफ्रेंड ‘रोजा’ उन्हें लगातार फोन कर रही थी। पवन उससे बात नहीं करना चाहते थे, लेकिन बार-बार आ रहे कॉल्स ने उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मचा दी।
तनाव तब और गहरा गया जब पवन की मौजूदा गर्लफ्रेंड को इन लगातार आ रहे कॉल्स के बारे में पता चला। पवन को यह डर सताने लगा कि इस सच के सामने आने के बाद उनका नया रिश्ता भी हमेशा के लिए टूट जाएगा। पुरानी प्रेमिका के पीछा न छोड़ने और नए रिश्ते को खोने के इसी खौफनाक मानसिक तनाव के बीच, पवन ने 7 अगस्त की रात खौफनाक कदम उठाया। उन्होंने कमरे के पंखे से कपड़े का फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
घटना के समय साथ रह रहे लिखिता गिरीबाबू बुदुमुरु की सूचना पर सिटी बी डिवीजन पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्ट-मॉर्टम के लिए भेज दिया है और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मौत (Accidental Death) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब कॉल डिटेल्स खंगाल रही है ताकि मामले की हर कड़ी को जोड़ा जा सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें


