जमुई, विजय कुमार। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने मंगलवार सुबह से जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ बड़ी कार्रवाई की। EOU की टीम ने जमुई में 23 और शेखपुरा में 1 ठिकाने समेत कुल 24 जगहों पर छापेमारी की। दुलारी देवी के आवास पर सुबह से ही दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच चल रही है।
कहां-कहां हुई रेड
- जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी का आवास
- उनके सहयोगियों के घर
- पति गुड्डू यादव का नानीघर – खैरा के डुमरकोला में भी रेड जारी
अधिकारियों ने परिसर में आने-जाने पर निगरानी रखी और जरूरी कागजातों की पड़ताल शुरू की है। EOU टीम दस्तावेजों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की भी जांच कर रही है।






क्या है मामला
हाल के दिनों में दुलारी देवी अपने नए आवास के निर्माण को लेकर चर्चा में थीं। उनके पति गुड्डू यादव का नाम भी पहले आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है।
फिलहाल EOU की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही छापेमारी के सही कारणों का खुलासा होगा।
हालांकि छापेमारी उनके अपने आवास पर समाप्त हो गई थी आर्थिक अपराध इकाई की टीम यहां से चल गई थी।


