MP Morning News: मध्यप्रदेश में आज ‘जन-विश्वास अभियान’ शुरू होगा। सरकार हर शुक्रवार को जनता के बीच जाएगी और मौके पर समस्याओं का समाधान करेगी। मुख्यमंत्री का पहला जन-विश्वास दौरा छिंदवाड़ा से शुरू होगा। मुख्यमंत्री ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज चिन्हित शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। बैठक, विभागीय समीक्षा, उद्योग संवाद में भी शामिल होंगे। सीएम आज छिंदवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज चिन्हित शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के लिये शिकायतों का चयन कर निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। चयनित शिकायतकर्ताओं से संवाद कर समाधान की स्थिति की समीक्षा करेंगे। जिला स्तरीय विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक भी करेंगे। जिले के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ उद्योग संवाद में भाग लेंगे।
CM के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शुक्रवार को बैक टू बैक कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सुबह 9.05 बजे भोपाल से छिंदवाड़ा के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:15 बजे एफडीडीआई ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। जहां अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। सुबह 10:10 बजे आईटीआई छिंदवाड़ा में स्थानीय कार्यक्रम शामिल होंगे। दोपहर 12:20 बजे छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। यहां उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। प्रबुद्ध नागरिकों से भी संवाद करेंगे। जन विश्वास अभियान में शामिल होंगे, जिसमें जिला स्तरीय समाधान ऑनलाइन का निराकरण करेंगे।
उज्जैन भी जाएंगे मुख्यमंत्री
इसके बाद सीएम डॉ मोहन दोपहर 2:45 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सीहोर में बलराम कृषि महोत्सव में शामिल होंगे। दोपहर 3:25 बजे छिंदवाड़ा से नागपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 4:05 बजे नागपुर से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इंदौर से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। शाम 6:30 बजे उज्जैन में जजेज गेस्ट हाउस का भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं शाम 7 बजे उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ब्रिक्स सम्मेलन का आज तीसरा दिन
ब्रिक्स सम्मेलन का आज तीसरा दिन है। शुक्रवार को BRICS सदस्य-भागीदार देश के संस्कृति मंत्री राजधानी भोपाल पहुंचेंगे। जहां वे शाम को सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ग्वालियर निगम परिषद की बैठक आज
ग्वालियर नगर निगम परिषद की विशेष बैठक आज जल विहार स्थित परिषद सभागार में होगी। यह बैठक नगर निगम परिषद अध्यक्ष मनोज सिंह तोमर की अध्यक्षता में होगी। जिसमें शहर के विकास और निगम प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी और कई फैसले लिए जाने की उम्मीद है।
सीएम ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को नई दिल्ली के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


