अमृतसर। पंजाब सरकार लगातार शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने का प्रयास कर रही है। इस कड़ी में जंडियाला गुरु के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल नंबर-1 लड़के की 60.80 लाख रुपये की लागत से निर्मित नई इमारत का उद्घाटन किया गया है। नई इमारत में 7 कमरे, शौचालय और इंटरलॉक टाइलों का कार्य करवाया गया है।इससे इस इलाके के छात्रों को अब पढ़ाई करने में आने वाली दिक्कतों से निजात मिलेगी।
इस अवसर पर अकाल पुरख के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ भी करवाया गया। इस अवसर पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री का विशेष प्रयास है कि बच्चों की शिक्षा में सुधार और बेहतर प्रयास किया जाए, जिससे पंजाब का बच्चा बच्चा शिक्षित हो।
इसी कड़ी के तहत जिला अमृतसर के ब्लॉक जंडियाला गुरु के अंतर्गत आने वाले इस स्कूल की नई इमारत का निर्माण 60.80 लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया है। आपको बता दें कि पी.आई.डी.बी. योजना के तहत प्राप्त निधियों से स्कूल की नई इमारत का निर्माण कार्य पूरा किया गया है। नई इमारत में 7 नए कमरे, शौचालय और इंटरलॉक टाइलों का कार्य करवाया गया है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि आधुनिक और सुविधाजनक स्कूल भवन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए विकास कार्य लगातार जारी हैं।
- गौ तस्करी के आरोप में तालिबानी सजा! 2 युवकों को अर्धनग्न कर ‘नागिन’ धुन पर कराया डांस, बेल्ट-डंडों से पीटने का वीडियो वायरल
- रायपुर-अमलेश्वर मार्ग बंद! खारुन पुल में 2 फीट पानी, जान जोखिम डालकर सेल्फी ले रहे लोग…
- SIR विवाद के बीच ओम प्रकाश राजभर बोले- चुनाव आयोग ने अच्छा किया, विपक्ष को पच नहीं रही कार्रवाई
- Jharkhand JTET: हाईकोर्ट ने जैक को दी बड़ी राहत, अब 1 नवंबर को होगी जेटेट परीक्षा, 6 नवंबर को अगली सुनवाई
- रील के लिए भारी ‘रिस्क’! चलती कार पर युवक का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल, पुलिस के रडार में स्टंटबाज


