Janhvi Kapoor and Sreeleela Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। दोनों की इस अनटाइटल्ड फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। अब खबर है कि फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के नैनीताल में शुरू हो गई है। उमेश बिष्ट के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता मुख्य अभिनेता के तौर पर नजर आएंगे।

फिल्म का प्रोडक्शन एकता कपूर और गुनीत मोंगा कर रही हैं। इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स और सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म की कास्ट और कहानी को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी रोमांस के साथ जुनून और रिश्तों की जटिलताओं पर आधारित होगी। इसमें दो लड़कियों की कहानी दिखाई जाएगी, जो एक ही लड़के से प्यार करती हैं। एक ही शख्स को पाने की चाहत उनके रिश्तों में किस तरह के टकराव और उलझनें पैदा करती है, फिल्म में इसी पहलू को दिलचस्प अंदाज में पेश किया जा सकता है।

सिद्धार्थ गुप्ता के लिए खास है नैनीताल

फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल नैनीताल में शुरू हुआ है। यह जगह फिल्म के एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता के लिए खास है, क्योंकि उत्तराखंड उनका होम टाउन है। ऐसे में अपने क्षेत्र में फिल्म की शूटिंग करना उनके लिए एक खास अनुभव हो सकता है।

वहीं, जान्हवी कपूर भी उत्तराखंड में पहले फिल्मों की शूटिंग कर चुकी हैं। वह अपनी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘मिली’ और हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘रूही’ की शूटिंग के दौरान इस इलाके में काम कर चुकी हैं। अब इस नई फिल्म के जरिए वह एक बार फिर उत्तराखंड में शूटिंग करती नजर आएंगी।

प्यार, जुनून और टकराव के इर्द-गिर्द घूमेगी कहानी

फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, सामने आई जानकारी के अनुसार, इसकी कहानी एक ऐसे प्रेम संबंध के इर्द-गिर्द घूमेगी, जहां दो लड़कियां एक ही लड़के को चाहती हैं। ऐसे में प्यार, भावनाओं और एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश के बीच पैदा होने वाले संघर्ष कहानी का अहम हिस्सा हो सकते हैं। फिल्म का टाइटल, कलाकारों के किरदार और रिलीज से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का अभी इंतजार है।

Anjali Arora: डांडिया नाइट में भड़कीं अंजलि अरोड़ा, ‘कच्चा बादाम’ बजते ही रुका डांस, मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m