बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) एक बार फिर अपने शानदार फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में वह अपनी करीबी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर (Akansha Ranjan Kapoor) की शादी के समारोह में शामिल हुईं, जहां उनका रॉयल और ट्रेडिशनल लुक हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचता नजर आया. शादी से जुड़े इस खास मौके की तस्वीरें जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.

शाही लुक लुभा रहा

इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ब्लैक और रेड रंग के बेहद खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही हैं. उनका यह ट्रेडिशनल लुक न सिर्फ एलिगेंट बल्कि बेहद शाही भी दिखाई दे रहा है. खास बात यह है कि उनके इस लहंगे की कीमत भी चर्चा का विषय बन गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने मशहूर डिजाइनर लेबल रिंपल एंड हरप्रीत का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना है, जिसकी कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर लोग मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि इतनी कीमत में घर के लिए टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और एसी जैसे कई जरूरी सामान खरीदे जा सकते हैं.

एक्ट्रेस के इस लहंगे की खूबसूरती उसकी बारीक कारीगरी में छिपी है. रेड और ब्लैक रंग के इस आउटफिट पर गोल्डन जरी और थ्रेड वर्क बेहद शानदार तरीके से किया गया है. पूरे लहंगे पर राजस्थानी शैली की पारंपरिक कढ़ाई देखने को मिलती है, जो इसे और भी आकर्षक बनाती है. उन्होंने इसके साथ 3/4 स्लीव्स वाला मैचिंग ब्लाउज पहना, जिस पर खूबसूरत बर्ड मोटिफ्स की कढ़ाई की गई है. यह डिटेलिंग उनके पूरे लुक को एक अलग ही शाही अंदाज दे रही है.

मिनिमल मेकअप में कहर ढा रही

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपने मेकअप को मिनिमल रखा, जिससे उनका नैचुरल ग्लो और भी निखरकर सामने आया. उन्होंने हल्की बिंदी, न्यूड मेकअप और खुले बालों के साथ अपने ट्रेडिशनल लुक को बेहद खूबसूरती से कैरी किया. वहीं उनकी ज्वेलरी भी लोगों का ध्यान खींच रही है. उन्होंने अपने हाथों में राजस्थान की पारंपरिक स्टैक्ड हैरिटेज चूड़ियां पहनी थीं, जो उनके लुक का सबसे खास हिस्सा बन गईं. इसके अलावा उन्होंने स्टेटमेंट ब्रेसलेट, हाथफूल और नथ पहनकर अपने आउटफिट को महारानी जैसा रॉयल टच दिया. कानों में बड़े झुमके और हल्की बिंदी ने उनके पूरे लुक की खूबसूरती को और बढ़ा दिया. उनका यह देसी अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें, तो जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं और फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. इस बार भी उनका यह शाही देसी लुक साबित कर रहा है कि ट्रेडिशनल फैशन को मॉडर्न अंदाज में कैसे बेहद खूबसूरती से कैरी किया जा सकता है. यही वजह है कि शादी के इस समारोह में जाह्नवी कपूर का लुक सोशल मीडिया से लेकर फैशन जगत तक हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है.