जालंधर. जालंधर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार हरे रंग की पगड़ी पहनी थी, यह पगड़ी उन्हें काफी पसंद आई और प्रधानमंत्री ने उसकी तारीफ भी की अब सवाल यह है कि यह पगड़ी प्रधानमंत्री के सिर में सजाने का मौका किसे मिला? यह पगड़ी किसी और ने नहीं बल्कि पगड़ी पहनाने में उस्ताद सनप्रीत सिंह ने बांधी है, उनके अनुसार यह पल उनके लिए बेहद गर्व महसूस करने वाला रहा.
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री को पगड़ी जालंधर के सनप्रीत सिंह ने बांधी थी.वहीं वह इससे पहले भी 2 बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पगड़ी बांध चुके हैं. सनप्रीत ने बताया कि उन्होंने सिर्फ दो मिनट में प्रधानमंत्री के सिर पर पगड़ी सजा दी, लेकिन यह दो मिनट का समय उनके लिए बेहद खास था. उन्होंने बताया इस पगड़ी का कपड़ा 6 मीटर था और पांच लड़ वाली इस पगड़ी का स्टाइल सेमी-पटियाला था. पगड़ी बंधते ही प्रधानमंत्री को यह पसंद आ गई और वह खुश हो गए.
पगड़ी बंधवाते वक्त प्रधानमंत्री ने कही यह बात
सनप्रीत ने कहा कि वह उनके मन में कई बाते चल रही थी. यह खास समय था जब प्रधानमंत्री को एक बार फिर से पगड़ी बांधने का मौका मिला था. सनप्रीत ने कहा कि प्रधानमंत्री से बात करने के लिए उत्सुक थे लेकिन पगड़ी बांधते समय उनका पूरा ध्यान पगड़ी बांधने पर ही था, इसलिए वह उनसे ज्यादा बात नहीं कर पाए.
पगड़ी बांधते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे कहा कि इस बार पगड़ी पिछली बार से बेहतर सजानी है. सनप्रीत ने प्रधानमंत्री को पगड़ी बांधने के अनुभव को यादगार बताया. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के इतने करीब होना उनके लिए गर्व की बात है, यह बहुत अच्छा अनुभव था.
- ChatGPT जैसा होगा रोबोट्स का अंदाज! इंसाओं की तरह करेंगे बात, Spirit AI कर रही बड़ी तैयारी
- Jharkhand News: CM हेमंत सोरेन की आज कोर्ट में पेशी, बड़गाई जमीन मामले में 4 बजे तक होना होगा पेश, आरोप गठन पर होगी कार्रवाई
- Share Market Rally : 7 दिन की बिकवाली के बाद FII बने खरीदार, जानिए तेजी की 5 वजहें
- हूतियों की PAK और तुर्की को खुली चेतावनी, कहा- सऊदी अरब साथ देने पर कड़ा जवाब मिलेगा
- कन्हैया कुमार से राहुल गांधी नाराजः DUSU छात्रसंघ चुनाव में ABVP के हाथों मिली हार से बौखलाए, कन्हैया और NSUI अध्यक्ष पर गिरेगी गाज



