अजय सैनी, भिवानी. छात्र संगठन एसएफआई की ओर से गांव बामला की होलीवाली परस में जन्तर मन्तर दिल्ली में छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व बामला गांव की एसएफआई छात्र नेता कीर्ति ग्रेवाल ने किया। इस दौरान दर्जनों युवा छात्र छात्राएं शामिल हुए।
उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नीट यूजी व अन्य अधिकतम परीक्षाओं के पेपर लीक होना केंद्र व राज्य सरकारों के लिए बहुत ही निंदनीय है और केंद्र सरकार की एजेसी एनटीए ने अपनी जिम्मेवारी ठीक तरह से नहीं निभाई। परिणामस्वरूप दर्जनों नीट यूजी के छात्रों ने निराश होकर आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा। इसके लिए केंद्र सरकार व उसके केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान मुख्य रूप से जिम्मेवार है। इसलिए दिल्ली में छात्र इकठ्ठे होकर उसकी बर्खास्गी की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार करोड़ो छात्रों की इस मांग पर ध्यान देने की बजाए उनको लाठी डंडों से पीट रही है। सरकार की इस कायराना हरकत को देश के छात्र कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि नीट यूजी के जिन छात्रों ने मजबूर होकर आत्महत्या की है, उनके प्रत्येक अभिभावकों को एक करोड़ रूपया केंद्र सरकार मुआवजा दे तथा एनटीए को भंग करके उसकी जगह निष्पक्ष, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की व्यवस्था करे ताकि भविष्य में इस तरह कोई पेपर लीक ना हो। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करवाते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने की भी मांग की। छात्रों ने आमरण अनशनकारी सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को रिहा करते हुए उनसे तथा आंदोलनकारी नेतृत्व से बातचीत करके छात्रों की समस्याओं का समाधान करने की भी मांग की है।

प्रदर्शन में छात्रा प्राची, साक्षी जांगड़ा, कनक जांगड़ा, स्नेह शर्मा, तानिश जांगड़ा, रेनू ग्रेवाल, सीमा रोहिला, किरण रोहिल्ला, आशु रोहिल्ला, छात्र विकास, सन्नी , सावन , आकाश , . कुनाल , जोगेद्र शामिल थे । इस अवसर पर छात्र नेता अभिषेक शर्मा , सुमित बराड़ , युवा नेता हवा सिंह किसान सभा के कामरेड ओम प्रकाश , सीटू नेता धर्मबीर बामला , किसान नेता सतीश ग्रेवाल शामिल थे ।
- शहडोल में निवेश के नाम पर लाखो की ठगी: 5 आरोपियों पर FIR, SP ने SIT का किया गठन
- Haryana News Today: किसान आंदोलन से लेकर राजनीतिक फेरबदल और सरकार के बड़े फैसले तक एक क्लिक में पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें
- समग्र शिक्षा कार्यालय या अव्यवस्थाओं का अड्डा ! तीन एपीसी ने डीएमसी पर अभद्रता, तानाशाही और अनियमितताओं के लगाए गंभीर आरोप, कलेक्टर से की हस्तक्षेप की मांग
- दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को सीने में मारी गोली, हालत नाजुक
- बिजली दफ्तर में बड़ा खेल, पांच हजार की घूस लेते कर्मचारी गिरफ्तार , सोलर फाइल पास कराने के एवज में मांग रहा था रिश्वत


