जापान के कुमामोटो प्रांत के क्यूशू इलाके में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया है. जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. मंगलवार 28 जुलाई 2026 को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिससे यहां 3.28 फीट ऊंची लहरें उठी हैं. यह स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 4:27 से 4:35 के बीच आया.

 प्रशासन ने समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने की सख्त हिदायत दी है. जापान दुनिया के सबसे खतरनाक भूकंपीय क्षेत्र यानी ‘प्रशांत रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है. 

जापान सरकार ने भूकंप के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए इमरजेंसी भूकंप चेतावनी जारी की. यह चेतावनी जापान के दक्षिणी क्यूशू द्वीप के कई प्रांतों के लिए जारी की गई है. कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाज़ाकी प्रांतों के लिए भूकंप की आपातकालीन चेतावनी जारी की है. यह जानकारी जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी की तरफ से जारी की गई है. 

जापानी भूकंपीय तीव्रता स्केल पर 7.1 तीव्रता होने के कारण कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह हिलने लगीं. भूकंप की इतनी तीव्रता होने का मतलब हुआ कि ठीक से खड़े रहने में भी मुश्किल होना. यह स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 4:27 से 4:35 के बीच आया. भूकंप जमीन से केवल 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर था और इसका केंद्र कुमामोटो के उकी शहर के पास था.

दुनिया भर में आने वाले कुल बड़े भूकंपों का करीब 18 प्रतिशत हिस्सा अकेले जापान में दर्ज होता है. राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है. स्थानीय प्रशासन भूकंप से हुए असर का आकलन कर रहा है और साथ ही सुनामी के खतरे पर भी लगातार नजर बनाए हुए है.