चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री अकाल तख्त के जाथेदार से कहा कि यह 15 जनवरी को श्री अकाल तख्त पर पेश होने जा रहे हैं और उस दिन वह सभी तथ्य उनके सामने प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जाथेदार के पास गोलकों का सारा हिसाब-किताब लेकर जाएंगे। उल्लेखनीय है कि श्री अकाल तख्त के जत्थेदार और मुख्यमंत्री भगवंत मान के मध्य पिछले कई दिनों से शाब्दिक जंग चल रही है।
मख्यमंत्री ने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार को कहा कि उन्हें विश्वभर में बसी सिख संगत से संदेश मिल रहे हैं कि उनकी उपस्थिति के समय उनके द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले तथ्यों का सभी चैनलों पर लाइव टैलीकास्ट होना चाहिए। कर जी स्पष्टीकरण श्री अकाल तख्त के जत्थेदार को देंगे उसके बारे में विश्व भर में बसे सिख समुदाय को पाह वलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह सबूतों के साथ पेश होने जा रहे हैं और कह बताएंगे कि गोलकों का किस तरह से दुरुपयोग होता रहा है। सिख संगत की पल-पल की जानकारी होनी चाहिए और पाई-पाई की जानकारी मिलनी चाहिए।
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
- हरियाणा में डेंगू के 903 मामले, इन 6 जिलों में सबसे ज्यादा मरीज
- दिनदहाड़े खौफनाक वारदात: रजिस्ट्री के पैसे लेकर घर लौट रहा था शख्स, रास्ते में हुई मारपीट और 14 लाख की लूट
- TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा मोड़! ब्रेन हेमरेज से मुख्य आरोपी मोहीन जायसवाल की मौत, दो अब भी फरार

