कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. केराकत तहसील क्षेत्र के सरकी पुलिस चौकी अन्तर्गत सरकी डेहरी मोड़ पर शनिवार रात सरकी पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर चोरों नें चार दुकानों का ताला तोड़ दिया. अनूप कुमार सेठ की स्वर्ण आभूषण की दुकान, वीरेन्द्र उर्फ पप्पू की किराने की दुकान, छोटू यादव और अवनीश कुमार की दुकान पर चोरों ने धावा बोल दिया.

स्वर्ण आभूषण की दुकान से सात हजार नगदी, पांच ग्राम सोना और 200 ग्राम चांदी, 22 हजार मूल्य के रोल गोल्ड का सामान पार किया गया है. इतना ही नहीं, चोर दुकान में रखी तिजोरी भी उठाकर खेत में उठा ले गए. उसे तोड़कर उसमें रखा सामान भी निकाल लिया. वहीं पप्पू के किराने स्टोर से स्टेपलाइजर, 25 किलो दाल, रिफाइन तेल, चीनी और साबुन भी चुराया गया है. जबकि अन्य दो दुकानों का सिर्फ ताला तोड़ कर चोरी में असफल रहे.

इसे भी पढ़ें : वाराणसी से संचालित हो रहा था अरबों का फर्जीवाड़ा, जब पुलिस पहुंची तो सामने आया चौंकाने वाला सच

चोरी की सूचना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई. चोरी की सूचना मिलने पर पीड़ित अपनी-अपनी दुकान पहंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर पुलिस को आने में एक घंटे से ज्यादा समय लग लगा. इस घटना के बाद से लोगों में काफी रोष व्याप्त है.